Friday, September 18, 2026
Home Crime India सीतामढ़ी में बेटे ने बांस के टुकड़े से मां को पीटकर मार...

सीतामढ़ी में बेटे ने बांस के टुकड़े से मां को पीटकर मार डाला, कुछ घंटे में गिरफ्तार

सीतामढ़ी। चोरौत थाना क्षेत्र की चोरौत पश्चिमी पंचायत में गुरुवार देर रात एक युवक ने कथित तौर पर अपनी 60 वर्षीय मां की बांस के टुकड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की पहचान पवित्री देवी उर्फ मनरखनी (60) के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी उनका बेटा सिकिन्द्र मुखिया (30) बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात सिकिन्द्र अपनी मां के फूस के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने टाटी तोड़कर घर में प्रवेश किया और बांस के टुकड़े से पवित्री देवी के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी परीक्षण मुखिया समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया।

वारदात के बाद सिकिन्द्र गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर परिगामा पंचायत के योगिया गांव स्थित अपनी बहन के घर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोनी कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी का पता लगाया और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।

ग्रामीणों के अनुसार, सिकिन्द्र की मानसिक स्थिति पहले से ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि वह पहले भी मोहल्ले की महिलाओं और बच्चों को डंडा लेकर दौड़ा चुका था। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस पूछताछ और जांच के बाद ही कारण सामने आने की बात कह रही है।

बताया गया कि सिकिन्द्र के पांच भाई और दो बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है और परिवार के अधिकांश सदस्य दिल्ली में अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। आरोपी की पत्नी भी अपने तीन बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। घटना के समय घर में पवित्री देवी और उनका बेटा सिकिन्द्र ही मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...