Friday, September 18, 2026
Home Crime India अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर माँ और उसके दो बच्चों की...

अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर माँ और उसके दो बच्चों की बेरहमी से की हत्या

राजस्थान। लक्ष्मण सिंह बिष्ट झालाना में खुद का मकान बनाकर रह रहे हैं और यहां अपेक्स सर्किल के पास नारियल पानी का ठेला लगाते हैं। अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर उनकी पत्नी सुमन (23) बेटे जिव्यांश (5) और हव्यांश (2) की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर मालवीय नगर थाने की पुलिस टीम पहुंची। बदमाश की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया। इसमें एक फुटेज में आरोपी युवक भागते हुए नजर आया।

बता दें कि पुलिस को मौके से एक पिस्टल मिली है। आरोपी ने 2 राउंड फायर किए थे। इसके बाद वह भाग गया। इतना ही नहीं पुलिस को मौके से दो खोल (कारतूस के खोखे) मिले हैं। इसकी जांच अब FSL की टीम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में मिले फोटो को सर्कुलेट कर दिया गया है। DCP ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया-घटनास्थल का मुआयना किया है। वारदात करने वाला इनका कोई जानकार है। इस 3 मंजिला मकान में अलग-अलग फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। नीचे यह परिवार रहता है। आरोपी सीधा वहीं पर गया और तीनों की हत्या कर फरार हो गया।

सुमन की ननद नेहा ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच में छत पर गई थी। इस दौरान आरोपी ने दो फायर किए थे। जब वह नीचे आई तो आरोपी उसको धक्का मारकर भाग गया। उसके सिर पर चोट लग गई थी। सुमन की सास गीता ने बताया कि आरोपी छत से नीचे कूदकर भागा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। कॉलोनी में रहने वाले विशाल ने बताया कि आरोपी करीब 25 से 30 साल का है। उसने मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था। वह झालाना की तरफ भागता हुआ दिखाई दिया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर वह बाहर आए। इसी दौरान एक आरोपी को भागते हुए देखा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...