Friday, September 18, 2026
Home Crime India पिहोवा में दो लाख की लूट का खुलासा, हरिद्वार से तीन आरोपी...

पिहोवा में दो लाख की लूट का खुलासा, हरिद्वार से तीन आरोपी गिरफ्तार; भागते समय एक के पैर में लगी गोली

कुरुक्षेत्र। पिहोवा में ठेकेदार से दो लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने आरोपियों को उत्तराखंड के हरिद्वार से पकड़ा। कुरुक्षेत्र लौटते समय एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिहोवा निवासी अभिषेक, अमित उर्फ अंकित और आशीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पहले भी छीना-झपटी और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस को दी शिकायत में पिहोवा की शास्त्री कॉलोनी निवासी सतपाल सिंह रामगढ़िया ने बताया कि वह मकान निर्माण का ठेकेदार है। मंगलवार शाम वह अपने मिस्त्री को भुगतान करने के लिए मोटरसाइकिल से दो लाख रुपये लेकर निकला था।

गुहला-चीका रोड पर हुडा ग्राउंड के पास पहुंचने के दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे। आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

इसके बाद आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए का डर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसकी जेब से दो लाख रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से ज्योतिसर जंगल की ओर फरार हो गए।

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गईं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन पुलिस से बचने के लिए तीनों हरिद्वार पहुंच गए।

पुलिस टीम ने पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें कुरुक्षेत्र लाया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, वापसी के दौरान लाडवा से आगे मथाना गांव के पास आरोपी अभिषेक ने पेशाब करने के लिए पुलिस वाहन रुकवाया। वाहन से नीचे उतरने के बाद उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं रुका तो गोली चलाई गई।

गोली अभिषेक की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि पिहोवा शहर थाना क्षेत्र में दर्ज दो लाख रुपये की लूट के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में अभिषेक, आशीष और अंकित के नाम सामने आए थे।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी छीना-झपटी और चोरी के करीब 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल सामान के बारे में जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...