Friday, September 18, 2026
Home Crime India पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पति और प्रेमिका गिरफ्तार

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पति और प्रेमिका गिरफ्तार

पीलीभीत। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे पति और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के सैंजना गांव का है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महेश कुमार और गायत्री देवी के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

मामले में मिलक बननपुरी निवासी गंगाराम ने 15 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सोमवती की शादी करीब 15-16 वर्ष पहले सैंजना निवासी महेश कुमार से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं।

परिजनों के मुताबिक, पिछले करीब छह महीने से महेश का गांव की ही एक विवाहित महिला गायत्री देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि दोनों कुछ समय के लिए गांव छोड़कर रुद्रपुर चले गए थे, जहां वे पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे।

आरोप है कि आठ अगस्त को महेश गायत्री को लेकर अपने घर सैंजना पहुंचा। उस समय उसकी पत्नी सोमवती घर पर मौजूद थी। महेश कथित तौर पर पत्नी पर गायत्री को स्वीकार करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

परिजनों ने महेश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। तहरीर में महेश के भाई कृष्णपाल, बहन कुसुम और बहनोई पप्पू पर भी सोमवती को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

परिजनों के अनुसार, लगातार प्रताड़ना से परेशान सोमवती ने 14 अगस्त की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे नवाबगंज के आर्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना उप निरीक्षक विवेक कुमार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महेश ने गायत्री के साथ प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार की है। महेश और गायत्री को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...