Friday, September 18, 2026
Home Crime India सीतामढ़ी में 330 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को किया...

सीतामढ़ी में 330 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी। रीगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 330 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई संग्रामफंदह गांव के वार्ड नंबर 15 में की गई। मौके से एक कार भी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में गांजे की बड़ी खेप पहुंची है। इसके बाद रीगा थाना पुलिस ने टीम बनाकर बताए गए स्थान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ और मौके से जयनारायण महतो को पकड़ लिया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि बरामद गांजा नेपाल से लाया गया था। इसे हाजीपुर समेत अन्य स्थानों पर भेजे जाने की तैयारी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप को नेपाल से कौन लेकर आया था और इसके आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

गिरफ्तार जयनारायण महतो संग्रामफंदह गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ कन्हौली थाने में गांजा तस्करी से संबंधित पहले से मामला दर्ज है। वह पूर्व के मामले में जेल भी जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद उसके दोबारा तस्करी में शामिल होने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे किन स्थानों पर पहुंचाया जाना था। पुलिस ने जब्त गांजे और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...