Friday, September 18, 2026
Home Crime India बहादुरगढ़ में शराब पीने के दौरान विवाद, ईंट मारकर युवक की हत्या,...

बहादुरगढ़ में शराब पीने के दौरान विवाद, ईंट मारकर युवक की हत्या, एक घायल

बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में सोमवार रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव भापड़ौदा में पशुबाड़े में दोस्तों के साथ बैठे एक युवक पर ईंट से हमला कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय ओमबीर पुत्र प्रीत, निवासी गांव भापड़ौदा के रूप में हुई है। वह गांव में खेतीबाड़ी का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात ओमबीर गांव के कुछ लोगों के साथ रवि पुत्र बिजेंद्र के पशुबाड़े में बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद वहां मौजूद एक युवक ने ओमबीर के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को हमले में इस्तेमाल की गई ईंट भी मिली है।

झगड़े में एक और युवक घायल

इस दौरान गांव का ही अमित भी घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल झज्जर के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस आरोपी की पहचान और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है। शुरुआती तौर पर विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजह आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फरार हमलावर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...