Saturday, September 19, 2026
Home Crime India फर्जी IAS बनकर जमाता था रौब, पुलिस के हत्थे चढ़ा मनीष गुप्ता;...

फर्जी IAS बनकर जमाता था रौब, पुलिस के हत्थे चढ़ा मनीष गुप्ता; अब मोबाइल खोलेंगे बड़े राज

खगड़िया: जिले की पुलिस ने खुद को केंद्र सरकार का बड़ा अधिकारी (आईएएस) बताने वाले हाईप्रोफाइल जालसाज मनीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोगरी-जमालपुर क्षेत्र में फर्जी आईएएस की आईडी, भारत सरकार का बोर्ड लगी विदेशी लग्जरी गाड़ियों और करोड़ों के आलीशान मकान के बल पर अपना दबदबा बनाए हुए था। खगड़िया एसपी भानू प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस और डीआईयू (DIU) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।

पुलिस के आधिकारिक पोर्टल पर मिली एक गुप्त शिकायत के आधार पर यह पूरी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस आरोपी की अकूत संपत्ति और ठाट-बाट देखकर दंग रह गई। एक साधारण प्राध्यापक का बेटा इतने कम समय में देश-विदेश में करोड़ों की संपत्ति का मालिक कैसे बना, पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान और छापेमारी के दौरान दिल्ली से लेकर पटना तक के कई प्रभावशाली और सफेदपोश लोग मामले में पैरवी के लिए फोन करते रहे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी मजबूत रखते हुए आरोपी को भागने का कोई मौका नहीं दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हालांकि, आरोपी ने मोबाइल का लॉक बताने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से उनका डेटा और सीडीआर (CDR) खंगालने में लगी है। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल की जांच के बाद कई बड़े सफेदपोशों और रसूखदारों के चेहरे से नकाब हट सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपी की चल-अचल संपत्ति और उसके नेटवर्क की गहनता से पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...