Friday, September 18, 2026
Home Crime India फूड इंस्पेक्टर की नौकरी का झांसा देकर 1.91 लाख की ठगी, आरोपी...

फूड इंस्पेक्टर की नौकरी का झांसा देकर 1.91 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से फूड इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने के नाम पर करीब 1.91 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आसना स्कूलपारा निवासी 43 वर्षीय विनोद पानीग्राही ने शिकायत में बताया कि उसके परिचित लॉरेंस एंथोनी कुज ने मंत्रालय में प्रभाव होने का दावा करते हुए उसे फूड इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति दिलाने का भरोसा दिया था।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 24 जुलाई 2022 से 20 सितंबर 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में गूगल पे और चेक के जरिए कुल 1 लाख 91 हजार 500 रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। रकम लेने के बाद भी आरोपी लगातार नौकरी लगने का आश्वासन देता रहा, लेकिन समय बीतने के बावजूद कोई नियुक्ति नहीं हुई। जब प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

पुलिस टीम ने दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...