Friday, September 18, 2026
Home Crime India महेंद्रगढ़ में ट्यूबवेल चोरों का आतंक, पांच दिन में 9 किसानों के...

महेंद्रगढ़ में ट्यूबवेल चोरों का आतंक, पांच दिन में 9 किसानों के खेतों से केबल चोरी

महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में खेतों में लगे ट्यूबवेल लगातार चोरों के निशाने पर हैं। बीते पांच दिनों के भीतर अलग-अलग गांवों में सरपंच के ट्यूबवेल सहित नौ किसानों के खेतों से बिजली की केबल चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रही चोरियों से किसानों में चिंता और नाराजगी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई की रात राठीवास गांव निवासी अनिल कुमार के ट्यूबवेल से करीब 100 फुट लंबी केबल चोरी कर ली गई। इसी रात उनके पड़ोसी राजेंद्र के कुएं से भी लगभग 300 फुट बिजली की केबल काटकर चोर फरार हो गए। दोनों मामलों में चोरी गई केबल की अनुमानित कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है।

इससे पहले 26 जुलाई की रात आनावास गांव में भी चोरों ने तीन किसानों के ट्यूबवेल को निशाना बनाया। मुंशीराम, रामौतार और रामअवतार के खेतों से कुल सैकड़ों फुट बिजली की केबल चोरी कर ली गई, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये आंकी गई है।

इसी तरह दुलौठ अहीर गांव में भी 30 जुलाई की रात चार ट्यूबवेल से बिजली की केबल चोरी होने का मामला सामने आया। इनमें ग्राम पंचायत के ट्यूबवेल के अलावा फूलसिंह, प्रीतम और महेश के खेतों से भी लंबी केबल काटकर चोर ले गए। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार ने बताया कि चारों घटनाओं में करीब 20 हजार रुपये मूल्य की केबल चोरी हुई है।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद प्रभावित किसानों ने महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थलों का निरीक्षण किया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। किसानों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...