Friday, September 18, 2026
Home Crime India जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सहायक लोक अभियोजक ₹50 हजार की...

जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सहायक लोक अभियोजक ₹50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने न्यायिक व्यवस्था से जुड़े एक अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नीमकाथाना एसीजेएम-1 न्यायालय में तैनात सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक आपराधिक मामले में राहत दिलाने और गंभीर धाराएं कमजोर करने के बदले लाखों रुपये की मांग करने का आरोप है।

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे के खिलाफ चल रहे एक आपराधिक मामले में मदद करने के नाम पर नीमकाथाना न्यायालय में कार्यरत सहायक लोक अभियोजक कौशल सिंह राठौड़ ने रिश्वत की मांग की थी। आरोप था कि अभियोजन पक्ष की पैरवी को कमजोर करने और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराएं हटवाने के बदले ₹3.25 लाख मांगे गए थे।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत की राशि ₹3 लाख तय होने की पुष्टि होने पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। तय योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पहली किस्त के रूप में ₹50 हजार की राशि जयपुर रेलवे स्टेशन के पास आरोपी को सौंपी। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

यह कार्रवाई एसीबी सीकर की ट्रैप टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसीबी अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। इसके अलावा आरोपी की आय, संपत्ति और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है, ताकि भ्रष्टाचार से जुड़े संभावित अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...