Thursday, September 17, 2026
Home Crime India बीना स्टेशन से चोरी हुई 8 माह की बच्ची 48 घंटे में...

बीना स्टेशन से चोरी हुई 8 माह की बच्ची 48 घंटे में बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

मध्य प्रदेश। बीना रेलवे स्टेशन से आठ महीने की बच्ची के अपहरण के मामले में रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और उसे ले जाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के बाद बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन से आठ माह की मासूम बच्ची के लापता होने के मामले में जीआरपी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इटारसी रेलवे स्टेशन से महिला को हिरासत में लिया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां सकीना नाथ अपने परिवार के साथ बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर रात के समय सो रही थीं। सुबह नींद खुलने पर उनकी आठ माह की बेटी गायब मिली। आसपास तलाश करने और लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि एक अज्ञात महिला बच्ची को अपने साथ ले गई है। इसके बाद जीआरपी थाना बीना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक महिला बच्ची को लेकर स्टेशन से बाहर जाती दिखाई दी, जिसके आधार पर उसकी पहचान और तलाश शुरू की गई।

भोपाल रेल पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगातार निगरानी और सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने इटारसी रेलवे स्टेशन पर आरोपी महिला को दबोच लिया। उसके कब्जे से मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

जीआरपी ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बच्ची के सुरक्षित मिलने पर उसके परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...