Thursday, September 17, 2026
Home Crime India काम दिलाने का झांसा देकर महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

काम दिलाने का झांसा देकर महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने महिला को काम दिलाने का झांसा देकर सुनसान जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

17 जुलाई को पुलगांव नाला के समीप जंगल क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर पुलगांव थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान 55 वर्षीय भगवंतनी बाई, निवासी ओम नगर उरला, दुर्ग के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह 16 जुलाई से लापता थीं, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में महिला दो युवकों के साथ जाती हुई दिखाई दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान नीतिश ठाकुर और हर्ष यादव ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले घड़ी चौक पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात महिला से हुई। आरोपियों ने उसे मजदूरी का काम दिलाने का लालच देकर अपने साथ चलने के लिए तैयार किया। इसके बाद तीनों ई-रिक्शा से पुलगांव नाला के पास जंगल क्षेत्र पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

जांच में सामने आया कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले गमछे से महिला का गला दबाया और फिर पास पड़े भारी पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...