Thursday, July 30, 2026
Home Crime India इलाज का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, तांत्रिक समेत चार लोगों पर...

इलाज का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, तांत्रिक समेत चार लोगों पर केस दर्ज

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में अंधविश्वास की आड़ में महिला के साथ कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बवासीर का इलाज करने का दावा करने वाले एक कथित तांत्रिक ने तांत्रिक क्रिया के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी तांत्रिक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, निसरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके परिचित इलाज कराने के बहाने पिपलिया गांव ले गए। वहां उसे बताया गया कि एक तांत्रिक विशेष पूजा और तांत्रिक विधि से बवासीर का स्थायी उपचार करता है। महिला को एक मकान के कमरे में ले जाकर अकेला छोड़ दिया गया, जहां पहले से मौजूद कथित तांत्रिक ने इलाज के नाम पर उसे अपने झांसे में लिया।

आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को डराते हुए कहा कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो तांत्रिक क्रिया का उल्टा असर होगा। इसके बाद उसने महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब उसने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी वहां मौजूद अन्य लोगों को दी, तो उन्होंने मदद करने के बजाय उसे और उसके पति को तांत्रिक क्रिया से नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर मामला छिपाने का दबाव बनाया।

हालांकि महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कथित तांत्रिक कैलाश सहित चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही घटना में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस...

सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून:  देहरादून पुलिस ने सेलाकुई थाना क्षेत्र में चोरी और वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर...

प्रेमनगर में 2 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को बेचने की थी तैयारी

देहरादून:  उत्तराखंड को "ड्रग्स फ्री देवभूमि" बनाने के अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्रेमनगर क्षेत्र...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

भ्रष्टाचार पर वार, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो सरकारी कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऊधमसिंहनगर के सितारगंज तहसील कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई...

देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस...

सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून:  देहरादून पुलिस ने सेलाकुई थाना क्षेत्र में चोरी और वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर...

प्रेमनगर में 2 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को बेचने की थी तैयारी

देहरादून:  उत्तराखंड को "ड्रग्स फ्री देवभूमि" बनाने के अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्रेमनगर क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार

बिना वैध दस्तावेज के रखे गए नशीले कैप्सूल, पूछताछ में नशे के आदी लोगों को बेचने की बात कबूली देहरादून। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ...

देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से...

अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत देहरादून पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस...

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

सारण। बिहार के सारण जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत होने के...

दिनदहाड़े कारोबारी को रोककर मारपीट, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक पोल्ट्री व्यवसायी के साथ दिनदहाड़े मारपीट और नकदी लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित का...

फर्जी एसीबी अधिकारी बन शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी की मांग करने का...