Thursday, September 17, 2026
Home Crime India अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने...

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और दून पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य की स्मैक और चरस बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर में 18 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रायपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पेरिस विहार के पास से आकाश कुमार कनौजिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 57.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक बरेली से लाकर स्थानीय नशेड़ियों और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था।

पटेलनगर में साढ़े आठ लाख की स्मैक बरामद

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने आईएसबीटी के समीप संडे मार्केट ग्राउंड के पास से दिलशाद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 28.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 8.5 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक सहारनपुर से खरीदकर देहरादून में बेचने के उद्देश्य से लाया था।

नेहरू कॉलोनी में स्मैक और 500 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी दबोचे

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सैफ उर्फ मुन्ना के पास से 7.20 ग्राम स्मैक, जबकि रामचंदर के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ऋषिकेश में युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने आईडीपीएल गोलचक्कर के पास चेकिंग के दौरान आदि नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 7.43 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मादक पदार्थों की सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है।

ड्रग्स नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी

दून पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे से बचाने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...