Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 2...

दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 2 लाख के जेवर लूटकर फरार

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से अपराधियों के दुस्साहस की एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार देर शाम बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिसिया व्यवस्था को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

 मिली जानकारी के अनुसार, कटरा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर निवासी संजय साह के पुत्र बबलू कुमार औराई बाजार में ‘संजय ज्वेलर्स’ नाम से आभूषणों की दुकान चलाते हैं। शनिवार देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर जेवरों से भरा बैग लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच, सुनसान रास्ते पर घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया और हथियार के बल पर बैग छीनने की कोशिश की।

 जब व्यवसायी बबलू कुमार ने आभूषणों से भरा बैग देने से इनकार किया और लूट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर सीधी गोली चला दी। गोली लगते ही व्यवसायी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश आसानी से करीब दो लाख रुपये मूल्य के आभूषणों से भरा बैग लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया है।

वारदात की सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बदमाशों की पहचान के लिए रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...