Tuesday, July 14, 2026
Home Crime India प्रयागराज जंक्शन पर 50 लाख के जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार,...

प्रयागराज जंक्शन पर 50 लाख के जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, ट्रेन यात्रियों को बनाता था शिकार

प्रयागराज: राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रयागराज को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर घेराबंदी करके एक ऐसे अंतरराज्यीय शातिर ठग को दबोचा है, जो देश के सबसे व्यस्त रेलमार्गों पर सफर कर मासूम यात्रियों और व्यापारियों को नकली नोट थमाकर चूना लगाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 500-500 रुपये के कुल ₹50 लाख मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं।

 पकड़ा गया आरोपी रामनिवास (20 वर्ष) मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर जिले के नापासिर थाना क्षेत्र (गजरूप देसर) का निवासी है। जीआरपी के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मुस्तैद थी। इसी दौरान दिल्ली साइड एंड की तरफ दोपहर करीब 1:15 बजे एक युवक संदिग्ध बैग के साथ बैठा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। जब बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें सफेद पारदर्शी प्लास्टिक में पैक 500-500 रुपये के जाली नोटों के 10 बड़े बंडल मिले।

 जीआरपी प्रयागराज के प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह ने आरोपी के खौफनाक नेटवर्क और तौर-तरीकों का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से यह नकली नोट लाता था और दिल्ली-प्रयागराज-कोलकाता रूट की ट्रेनों में सफर करता था। लोगों को शक न हो, इसलिए वह नोटों को इस तरह पारदर्शी प्लास्टिक में पैक करता था कि वे बिल्कुल बैंक की नई गड्डियां लगें। सफर के दौरान वह सीधे-साधे यात्रियों या लालची लोगों को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाता था और किसी मजबूरी का बहाना बनाकर या सस्ते में नोट बदलने का झांसा देकर नकली नोट थमा देता था। बदले में वह उनसे असली नकदी लेकर रफूचक्कर हो जाता था।

 प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी इस अवैध धंधे से कमाए गए पैसों को अपनी ऐशोआराम की जिंदगी और महंगे शौक पूरे करने में उड़ाता था। जीआरपी थाना प्रयागराज में आरोपी रामनिवास के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब दिल्ली के पहाड़गंज वाले कनेक्शन और इस रैकेट के अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...

श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद...

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये...

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक...