Saturday, September 19, 2026
Home Crime India मोदीनगर में तंज कसने पर युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मोदीनगर में तंज कसने पर युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर (पूठरी गांव) में मामूली विवाद में क्रूरता की सारी हदें पार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ सिर्फ ‘भंगजी बाबा’ कहकर मजाक उड़ाने से नाराज एक सनकी युवक ने 22 वर्षीय तरुण उर्फ नमित की दरांती से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने क्रूरता की सीमा लांघते हुए मृतक की आंखें तक फोड़ दीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को आलाकत्ल (दरांती) और मृतक के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

 डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले तरुण का शव सोमवार को गांव से 500 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में वीभत्स हालत में मिला। तरुण रविवार शाम को टहलने निकला था और जब वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने रात में पुलिस को सूचना दी थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने रामवीर नाम के किसान के खेत में खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी निरांचल उर्फ मंत्री (33 वर्ष) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि शुक्रवार को तरुण और उसके दोस्तों ने उसे ‘भंगजी बाबा’ कहकर चिढ़ाया था। रविवार को जब तरुण दोबारा मिला और उसने वही शब्द दोहराया, तो आरोपी ने दरांती से उसके चेहरे, पेट, गर्दन और अंगों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हत्या के बाद वह शव को बोरे में छिपाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नाकाम रहने पर भाग गया। जाने से पहले उसने शव के पास संस्कृत के श्लोक भी पढ़े। पुलिस के अनुसार, आरोपी सनकी और नशेड़ी प्रवृत्ति का है जो तांत्रिक क्रियाएं भी करता है। वह उन अन्य युवकों को भी मारने की फिराक में था जिन्होंने उसका मजाक उड़ाया था।

तरुण परतापुर की एक गद्दा फैक्ट्री में काम करता था और अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसके पिता निर्दोष सैन मजदूरी करके घर चलाते हैं। तरुण की मौत से मां मधुबाला, भाई और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस क्रूर हत्याकांड के बाद से दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिवार ने हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...