Saturday, September 19, 2026
Home Crime India सुंदरनगर फोरलेन पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, कार से 1.055 किलो चरस...

सुंदरनगर फोरलेन पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, कार से 1.055 किलो चरस बरामद

मंडी/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1.055 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धनोटू पुलिस थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून की रात को एसटीएफ कुल्लू की टीम तरोट के पास मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (नंबर: RJ-18CB-3954) को शक के आधार पर रोका गया। जब पुलिस टीम ने कार की गहनता से तलाशी ली, तो कार की डिक्की में मैट के नीचे बेहद चालाकी से छिपाकर रखे गए चरस के 5 पैकेट बरामद हुए। तौल करने पर चरस का कुल वजन 1 किलो 55 ग्राम निकला।

नशे की इस बड़ी खेप के साथ कार में सवार चारों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कार चालक आशीष कुमार (39 वर्ष), वीरेंद्र कुमार (29 वर्ष), जैकी (20 वर्ष) और प्रमोद (19 वर्ष) के रूप में हुई है। ये चारों आरोपी राजस्थान के झुंझुनूं जिले के निवासी हैं।

डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना धनोटू में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 20, 25 और 29 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

इस कामयाब ऑपरेशन को अंजाम देने वाली एसटीएफ टीम में एएसआई भानु प्रताप, आरक्षी शाहिद अली, आरक्षी मोमिन खान और आरक्षी शंकर सिद्धार्थ सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...