Sunday, September 20, 2026
Home Crime India मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत चाणक्य कॉलोनी पचिसकुरवा में कानून को हाथ में लेने का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां मोबाइल चोरी के मामूली आरोप में भीड़ ने एक 31 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या (मॉब लिंचिंग) कर दी। मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव निवासी बिशनदेव पासवान के पुत्र संतोष पासवान (31 वर्षीय) के रूप में हुई है। इस क्रूर वारदात के बाद पीड़ित परिवार और पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

मृतक संतोष के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे संतोष पूरे परिवार के साथ मोहर्रम का जुलूस और मेला देखने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद उसने परिवार के बाकी सदस्यों को घर वापस भेज दिया और खुद जढुआ कर्बला मेला देखने की बात कहकर आगे बढ़ गया। इसके बाद वह रात में घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह जब परिजनों को चाणक्य कॉलोनी में उसका शव मिलने की सूचना मिली, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि संतोष ताड़ी उतारने का काम कर अपने दो बेटों, दो बेटियों और पत्नी का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे चार मासूम बच्चों को छोड़ गया है।

 घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा और औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस भारी बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। एसपी शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 26 जून की रात को मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की हत्या की बात सामने आई है।

एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल मुख्य अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...