Thursday, September 17, 2026
Home Crime India एक महीने के बेटे के सामने रेप के बाद हत्या, महिला के...

एक महीने के बेटे के सामने रेप के बाद हत्या, महिला के साथ दिल दहलाने वाली वारदात

सिलचर। असम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय महिला के साथ उसके एक महीने के बेटे के सामने पहले रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना असम के मोरिगांव जिले के पसतिया इलाके  की है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। महिला का शव मंगलवार को बरामद किया गया और उसे स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृत महिला की शिनाख्त निकिता देवी के रूप में हुई है। उसका पति एक स्थानीय सिनेमा हाल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।

ड्यूटी पर गया था पति

महिला के पति ने कहा कि सोमवार को उसकी नाइट शिफ्ट थी और उसने रात आठ बजे घर छोड़ दिया था। उसने बताया कि वह पिछले एक साल से नाइट शिफ्ट कर रहा था और हर रोज पत्नी और बच्चे को घर छोड़कर जाया करता था। शख्स के मुताबिक उसकी पत्नी ने रात में इलाके में घूमने वाले अपरिचित व्यक्तियों का जिक्र किया था। साथ ही यह भी बताया था कि यह लोग उसके ऊपर अभद्र टिप्पणियां भी करते थे। युवक ने बताया कि हालांकि हम लोगों ने इस पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। मंगलवार सुबह घर लौटने के बाद पति ने पाया कि निकिता अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर अचेत हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया और अपने बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर गया। हालांकि पति मामले में किसी संदिग्ध की पहचान नहीं कर पाया है। उसने स्थानीय थाने में शिकायत लिखाई है और केस दर्ज कराया है।
स्थानीय लोगों में गुस्सा

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जांच अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि ऐसा लगता है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ रेप भी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इन दावों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है और घटना में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों ने कहा कि इलाके अनजान लोगों की गतिविधियां काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक महिला का रेप हुआ है और उन्हें ढंग से सजा मिलनी चाहिए। पुलिस को इन लोगों की पहचान कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...