Sunday, September 20, 2026
Home Crime India नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी दोषी करार, 27...

नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी दोषी करार, 27 जून को सजा पर होगी सुनवाई

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की विभिन्न अदालतों से सोमवार को कई महत्वपूर्ण मामलों में फैसले और आदेश सामने आए हैं। इनमें सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, मादक पदार्थों की तस्करी और मुआवजा मामलों से जुड़ी अहम सुनवाइयां शामिल हैं।

पोक्सो (POCSO) के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने दो नाबालिग मौसेरी बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य अभियुक्त सुशील उरांव को दोषी करार दिया है. यह घटना 17 अप्रैल 2024 की है, जब चान्हो थाना क्षेत्र के हूंटार मेले से लौट रही दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया था. मामले में शामिल दो अन्य नाबालिग आरोपियों की सुनवाई जेजे बोर्ड (JJ Board) में चल रही है. अदालत इस मामले में दोषी सुशील उरांव को 27 जून को सजा सुनाएगी.

अपर न्यायायुक्त देवाशीष महापात्रा की अदालत ने अनगड़ा थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में पति की हत्या की आरोपी नीतू देवी की जमानत याचिका खारिज कर दी है. अभियोजन के अनुसार, नीतू देवी ने अपने कथित प्रेम प्रसंग के चलते सहयोगियों के साथ मिलकर अपने पति विजय लोहरा की हत्या करा दी थी, जिसका शव 13 फरवरी को बरामद हुआ था. पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.

मादक पदार्थ मामला: एनडीपीएस (NDPS) के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से 2.05 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी अनिकेत कुमार की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है.

तार चोरी मामला: दूसरी ओर, अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने बिजली विभाग के 15 क्विंटल एल्युमिनियम तार चोरी के मामले में आरोपी जियारत अंसारी को साक्ष्य और गवाहों के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया.

अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) के पीठासीन पदाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए साल 2017 में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीसीएल (CCL) सुरक्षा गार्ड मथिया उरांव के छह आश्रित बच्चों को 28.62 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. यह राशि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ दो महीने के भीतर भुगतान की जाएगी.

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...