Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand जमीन के विवाद में दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत

जमीन के विवाद में दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के डुमेट गांव में शनिवार को सुबह दो युवकों ने दो लोगों को गोली मार दी, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दोनों युवक हरियाणा नंबर की कार से पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने दो लोगों को रायपुर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह 11 बजे डुमेट गांव निवासी रूप सिंह के घर के बाहर हरियाणा नंबर की कार आकर रुकी और उससे उतरकर दो युवक घर के पीछे भूमि पर पहुंचे और अपनी बताने लगे, इस पर महिला ने एतराज जताया। जिससे विवाद शुरू हो गया। हंगामा देख गांव के बघेल सिंह (65) पहुंचे और युवकों को विवाद न करने को कहा।

इस पर युवक बुजुर्ग से उलझ गए। तभी अतुल नामक युवक भी पहुंच गया। इसी बीच एक युवक ने हवा में कई फायर कर दिए। जिससे गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। बघेल सिंह और अतुल ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने कई राउंड फायर कर दिए। जिसमें बघेल सिंह के सीने में और अतुल के कंधे में गोली लग गई। दोनों युवक मौके पर कार छोड़कर गांव के युवक की स्कूटी छीन कर फरार हो गए।
लहूलुहान बघेल और अतुल को अस्पताल ले जाया गया, तब तक बघेल सिंह ने दम तोड़ दिया। देर रात को पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, तीसरे की तलाश जारी है। रिंग रोड के आसपास के जंगल में उसके छिपने की आशंका में एसएसपी अजय सिंह के साथ टीम कांबिंग में लगी रही।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...