Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अजय भटेजा हत्याकांड का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

अजय भटेजा हत्याकांड का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

जिला न्यायालय के बाहर से पकड़ा गया इनामी आरोपी अमित भटेजा

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित अजय भटेजा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी एवं 50 हजार रुपये के इनामी अमित भटेजा को देहरादून पुलिस ने जिला न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हत्या की साजिश से जुड़े पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है।

गौरतलब है कि 26 मई 2025 को जाखन स्थित कृष्णा विहार निवासी अजय भटेजा की उनके घर में हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के रिश्तेदार जतिन कुमार की शिकायत पर थाना राजपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले मुजफ्फरनगर निवासी शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपनी साथी हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश मृतक के सौतेले भाई अमित भटेजा ने रची थी। आरोप है कि संपत्ति विवाद को लेकर अमित अपने भाई अजय से नाराज था। उसने राजन उर्फ जैकी को संपत्ति में हिस्सा देने और अन्य मामलों में मदद का लालच देकर हत्या के लिए तैयार किया।

पुलिस के अनुसार, पूर्व नियोजित योजना के तहत 25 मई 2025 को राजन और हुमेरा ने जाखन स्थित घर में अजय भटेजा का तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। अगले दिन अमित भटेजा कथित रूप से मौके पर पहुंचा और संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले गया।

घटना का खुलासा होने और सहआरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अमित लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार गुरुवार को उसे जिला न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुछ संपत्ति संबंधी दस्तावेज और वाहनों के कागजात भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...