Sunday, September 20, 2026
Home Crime India महिलाओं से चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,...

महिलाओं से चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद –  स्वाट टीम और सिहानी गेट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र लूटने वाले दो शातिर झपटमारों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में लूट का सोना खरीदने वाले एक सर्राफ को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हाल के दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र झपटने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इनके शिकार लोगों में एक विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर भी शामिल थीं, जिनसे बदमाशों ने सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया था।

बुधवार देर रात पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद हमदर्द चौराहे पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भाग निकले। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान आमिर और संजय सैनी उर्फ शिवा के रूप में हुई। दोनों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र लूटने की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लूटा गया सोना मेरठ निवासी सर्राफ मोनू वर्मा को बेचते थे। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह सोने को पिघलाकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े बना देता था ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के टुकड़े, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...