Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India रेलवे कॉलोनी में ड्रम में मिली युवती की लाश, प्रेम संबंधों में...

रेलवे कॉलोनी में ड्रम में मिली युवती की लाश, प्रेम संबंधों में हत्या की आशंका

पटियाला- पंजाब के पटियाला शहर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे कॉलोनी इलाके में डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर में पड़े एक नीले ड्रम से युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली थी और फिलहाल परिवार के साथ पटियाला में रह रही थी।

पुलिस के अनुसार नेहा सोमवार से लापता थी, जिसके बाद परिवार ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दी थी। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने कूड़े के ढेर में पड़े एक ड्रम से बदबू आने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अर्बन एस्टेट की टीम मौके पर पहुंची। जब ड्रम खोला गया तो उसके अंदर युवती का शव मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुरुआती जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन हाथ पर बने टैटू और अन्य निशानों के आधार पर बाद में उसकी पहचान नेहा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक युवती के हाथ पर उसका नाम और दिल का टैटू बना हुआ था।

डीएसपी सिटी वन जंगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि युवती के चेहरे और हाथों पर चोट के निशान मिले हैं। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या मुंह दबाकर की गई और बाद में शव को ड्रम में बंद कर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस को शक है कि मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा हो सकता है। थाना अर्बन एस्टेट में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...