Friday, May 22, 2026
Home Crime India भिवानी से 35 करोड़ की हेरोइन बरामद, गुरुग्राम STF ने तस्कर को...

भिवानी से 35 करोड़ की हेरोइन बरामद, गुरुग्राम STF ने तस्कर को दबोचा

गुरुग्राम – एसटीएफ ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के भिवानी से एक कथित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि वह भिवानी स्थित अपने घर से बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों का कारोबार चला रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब से हेरोइन की खेप लाकर हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में उसका भाई भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है। बताया जा रहा है कि आरोपी के भाई के खिलाफ पंजाब में भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

एसटीएफ अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि नशा तस्करी के इस रैकेट का पूरा खुलासा किया जा सके।

RELATED ARTICLES

‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी सफलता, भूमि धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पे लाखों रुपये देहरादून। दून पुलिस ने जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार...

नकली जीवनरक्षक दवाओं का कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था नकली दवाओं का कारोबार देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऑनलाइन माध्यम से नकली जीवनरक्षक दवाओं का कारोबार करने वाले...

भुच्चो मंडी हमला मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कापा और बाइक बरामद

बठिंडा- पंजाब के बठिंडा जिले की भुच्चो मंडी में युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

भिवानी से 35 करोड़ की हेरोइन बरामद, गुरुग्राम STF ने तस्कर को दबोचा

गुरुग्राम - एसटीएफ ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के भिवानी से एक कथित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है।...

‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी सफलता, भूमि धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पे लाखों रुपये देहरादून। दून पुलिस ने जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार...

नकली जीवनरक्षक दवाओं का कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था नकली दवाओं का कारोबार देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऑनलाइन माध्यम से नकली जीवनरक्षक दवाओं का कारोबार करने वाले...

भुच्चो मंडी हमला मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कापा और बाइक बरामद

बठिंडा- पंजाब के बठिंडा जिले की भुच्चो मंडी में युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को...

महेंद्र पार्क में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 122 पुड़िया स्मैक बरामद

 नई दिल्ली- दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महेंद्र पार्क इलाके में स्मैक की अवैध तस्करी का...

दोस्ती बनी दुश्मनी, घर के पास युवक को माथे पर मारी गोली, इलाके में दहशत

सागर- मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र...

महेंद्रगढ़ में पुलिस और कच्छाधारी गैंग के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, सात गिरफ्तार

महेंद्रगढ़ - हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात सीआईए टीम और कच्छाधारी गुलेल गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब तीन बजे...

अमृतसर बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

अमृतसर- पंजाब के अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय सीमा में अवैध रूप...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर धर्मांतरण और गैंगरेप का आरोप, जामिया नगर से जुड़े मामले में 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के जामिया नगर से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में फरीदाबाद की युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है...

छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा, पीटीआई समेत तीन गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर बिक रहा था बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं हिन्दी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले सोशल मीडिया...