Friday, September 18, 2026
Home Crime India प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के ब्योहरा गांव में महज पांच रुपये के विवाद में आठ वर्षीय मासूम बच्ची जाह्नवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि बच्ची के नाबालिग चाचा ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को घर के एक कमरे में भूसे के बीच चादर से ढंककर छिपा दिया गया।

मृतक बच्ची के पिता सुनील कुमार चौधरी मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार शाम जब वह काम से लौटे तो उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी घर में नहीं मिली। परिवार के अन्य बच्चे बाहर खेल रहे थे, लेकिन जाह्नवी का कहीं पता नहीं चला। काफी देर तक तलाश के बाद परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी और आसपास खोजबीन शुरू की।

इसी दौरान सुनील अपनी बेटी की तलाश करते हुए अपने चाचा मुन्नीलाल के घर पहुंचे। वहां मौजूद परिजनों ने बच्ची के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। जब सुनील घर के अंदर जाने लगे तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई। शक होने पर वह परिवार के अन्य लोगों के साथ अंदर पहुंचे, जहां भूसा रखने वाले कमरे में चादर से ढंका जाह्नवी का शव मिला। शव खून से लथपथ था और शरीर पर कई गंभीर घाव मौजूद थे।

पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि बच्ची को 20 रुपये देकर सामान लाने भेजा गया था। वह 15 रुपये का सामान लेकर लौटी, लेकिन बाकी पांच रुपये को लेकर सवाल पूछे जाने पर सही जवाब नहीं दे पाई। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर नाबालिग आरोपी ने परिवारवालों के साथ मिलकर उस पर हंसिए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर 14 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के चचेरे दादा मुन्नीलाल, दादी गीता देवी और चाचा करन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...