Thursday, May 21, 2026
Home Crime India बवानीखेड़ा तहसील में विजिलेंस का छापा, पटवारी और वकील रिश्वत लेते गिरफ्तार

बवानीखेड़ा तहसील में विजिलेंस का छापा, पटवारी और वकील रिश्वत लेते गिरफ्तार

भिवानी- भिवानी जिले के बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय में विजिलेंस विभाग ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और एक वकील को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार परवीन नामक व्यक्ति ने विजिलेंस विभाग को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि खेवट तकसीम के काम के बदले नरेंद्र पटवारी द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया कि रकम वकील भूपेंद्र के माध्यम से ली जानी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। इंस्पेक्टर जगजीत के नेतृत्व में टीम ने जिला मत्स्य अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में तहसील कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान पटवारी नरेंद्र और वकील भूपेंद्र को कथित रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।

विजिलेंस विभाग ने आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वत लेने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा...

ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव

ओडिशा -  कटक जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काला जादू करने के संदेह में ग्रामीणों...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा...

ओडिशा में काला जादू के शक में युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर जलाया शव

ओडिशा -  कटक जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काला जादू करने के संदेह में ग्रामीणों...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

प्रयागराज में पांच रुपये के विवाद में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने...

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में परिवार के चार लोग घायल

फतेहाबाद- गांव ढाणी रामपुरा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि करीब 20 से...

उज्जैन में अंधे कत्ल का खुलासा, चाचा ने फावड़े से की भतीजे की हत्या

उज्जैन -  मुरलीपुरा क्षेत्र में मजदूर युवक की हत्या के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के चाचा को...

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर - जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने 8 साइबर ठग दबोचे

 नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का...

घर में सो रहे युवक पर हथौड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत

प्रेम विवाह की रंजिश का आरोप मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के...

नोएडा की कंपनी में करोड़ों की क्रिप्टो ठगी का आरोप, साइबर थाने में केस दर्ज

नोएडा- नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी के संचालक ने अपने कारोबारी साझेदार समेत कई लोगों पर करोड़ों रुपये की क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन की...