Wednesday, July 15, 2026
Home Crime India कालभैरव मंदिर में गुजरात के श्रद्धालु परिवार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

कालभैरव मंदिर में गुजरात के श्रद्धालु परिवार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

 वाराणसी।  कालभैरव मंदिर में दर्शन करने आए गुजरात के एक परिवार के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक बुजुर्ग का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप है।

गुजरात के नवसारी निवासी मुकेश भाई पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को अपने परिवार के साथ कालभैरव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर के निकास द्वार के पास लगी लाइन में खड़े होने के दौरान कुछ युवकों ने अचानक बैरिकेडिंग बंद कर दी, जिससे परिवार के सदस्य अलग-अलग हो गए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उनके पिता ने युवकों से परिवार को साथ जाने देने की बात कही तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। घटना में परिवार के कुछ लोगों को चोटें भी आईं।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। मामले को लेकर मंदिर परिसर की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर क्षेत्र में आए दिन श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार, अव्यवस्था और कथित वसूली की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मंदिर परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई...

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई...

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना...

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...