Tuesday, July 14, 2026
Home Crime Uttarakhand बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर...

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा

देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का लालच देकर करीब 26 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का एसटीएफ उत्तराखंड ने खुलासा किया है। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून ने एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खातों में साइबर ठगी के जरिए लाखों रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसकी पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस की तीन पॉलिसियां बंद पड़ी थीं। अक्टूबर 2025 में उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। झांसे में आकर पीड़ित ने आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कर दी। बाद में कंपनी के कस्टमर केयर से जानकारी लेने पर पता चला कि उसके साथ 25.90 लाख रुपये की ठगी हो चुकी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप डिटेल्स का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि आरोपी बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों का डेटा हासिल कर लोगों को दोबारा पॉलिसी शुरू कराने और मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी करते थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नोएडा निवासी 21 वर्षीय सूरज चौहान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते उपलब्ध कराता था और कमीशन के बदले खातों को किराये पर देता था। जांच में सामने आया कि आरोपी के दो बैंक खातों में करीब 20 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि कुछ ही महीनों में खातों में 42 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ।

एसटीएफ अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

इस मामले में एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी लालच या फर्जी निवेश योजनाओं के झांसे में न आएं। पुलिस ने कहा कि अपने बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी और यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...

श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद...

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये...

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक...