Thursday, May 14, 2026
Home Crime India शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी के दबाव से परेशान होकर युवती को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया और सबूत मिटाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर आग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, युवती अपनी मां की मेडिकल रिपोर्ट लेने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में युवती को एक युवक के कमरे में जाते हुए देखा गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथी के साथ एक बड़ा बोरा नीचे लाते दिखाई दिया, जिससे शक गहरा गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से युवती के संपर्क में था। युवती लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने खौफनाक साजिश रची।

आरोपी ने युवती को भरोसा दिलाया कि दोनों साथ में जहर खाकर जान दे देंगे, लेकिन उसने केवल युवती को ही जहरीला पदार्थ खिलाया। युवती की मौत होने के बाद आरोपी ने शव को बोरे में भरा और कार से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर क्षेत्र के जंगलों में ले गया। वहां उसने पेट्रोल डालकर शव को जलाने की कोशिश की।

पुलिस ने तकनीकी जांच और वाहन की लोकेशन ट्रैक करते हुए हिमाचल पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी को अधजले शव के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य सबूत जुटाए जा सकें।

RELATED ARTICLES

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बहादुरगढ़- जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों...

रीवा में भाई ने भाई का किया कत्ल, घरेलू विवाद में धारदार हथियार से ली जान

रीवा- मध्य प्रदेश के रीवा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुढ़ थाना क्षेत्र के हरदुआ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...