Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े तेजधार हथियार से की युवक की...

बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े तेजधार हथियार से की युवक की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल 

पंजाब। लुधियाना के हैबोवाल के रघुबीर पार्क इलाके में दोस्त के साथ कुल्चे खाने गए एक युवक की बाइक सवार दो युवकों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके दोस्त पर भी हमला किया। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार भाग निकले। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के ज्वाइन करने के एक दिन बाद ही इतनी बड़ी वारदात हो गई।

दिनदहाड़े हत्या की वारदात से रघुबीर पार्क इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान रघुबीर पार्क के रहने वाले राहुल (20) के रूप में हुई है। वहीं दोस्त आशु को इलाज के बाद डीएमसी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूचना मिलने पर एसीपी पश्चिमी मंदीप सिंह संधू और थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

जानकारी के अनुसार राहुल और उसका दोस्त आशु बाइक से कुल्चे खाने गए थे। वहां पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। इनके साथ करीब डेढ़ साल पहले राहुल का झगड़ा हुआ था। इस मामले में थाना डिवीजन आठ में एक केस भी दर्ज है। रंजिश के चलते दोनों युवकों की राहुल के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान युवकों ने तेजधार हथियार निकाला और राहुल पर वार कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे आशु पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया।

कई वार होने से राहुल वहीं पर ही गिर गया। इसके बाद आरोपी बाइक से भाग निकले। आशु ने तुरंत राहुल के परिवार को सूचना दी और वहां लोगों की मदद से राहुल को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां राहुल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी मंदीप सिंह संधू ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। अभी वह फरार हो चुके हैं। पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...