Sunday, September 20, 2026
Home Crime India स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा...

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अंबाला- एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। वीरवार सुबह सैन्य क्षेत्र स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर और सीनियर ब्रांच के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय-1, 2, 3 और 4 सहित कुछ अन्य बड़े निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे इलाके को अलर्ट पर रख दिया गया। हालांकि, फिलहाल किसी भी स्कूल में छुट्टी घोषित नहीं की गई है और प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। सभी स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया है।

धमकी भरे ईमेल में विस्फोट की चेतावनी के साथ कुछ आपत्तिजनक संदेश होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों और सैन्य क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सैन्य पुलिस और बम निरोधक दस्ता भी सक्रिय है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां उस ईमेल आईडी की जांच में जुटी हैं, जिससे धमकी भेजी गई। शुरुआती तौर पर इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के जरिए मेल भेजने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पहले भी इस तरह के फर्जी मेल सामने आ चुके हैं, जिससे पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...