Friday, September 18, 2026
Home Crime India शराब के नशे में मारपीट बनी जानलेवा, चार साल मासूम की मौत...

शराब के नशे में मारपीट बनी जानलेवा, चार साल मासूम की मौत ,आरोपी पिता गिरफ्तार

छतरपुर- छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा क्षेत्र के ग्राम ढाड़ोरा में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। घरेलू विवाद और शराब के नशे में हुई मारपीट के दौरान चार वर्षीय बच्चे की जान चली गई। आरोप है कि पिता ने गुस्से में लाठी चलाई, जिसकी चपेट में आकर मासूम घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई।

घटना का क्रम
25 मार्च को लखन सिंह घोषी शराब के नशे में घर आया और पत्नी व बेटे के साथ झगड़ा करने लगा। इसी दौरान लाठी का वार छोटे बेटे यशवंत उर्फ यीशु को लग गया। गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे तुरंत बमनौरा अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने टीकमगढ़ रेफर किया। परिजन सीधे सागर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां कई दिनों तक इलाज चला। हालत में सुधार न होने पर बच्चे को भोपाल भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई
बच्चे की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश फैल गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के निर्देशन में थाना बमनौरा और रामटोरिया चौकी की टीम ने आरोपी लखन सिंह को दो दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि घरेलू हिंसा और शराब का नशा कितने खतरनाक परिणाम ला सकता है। एक मासूम की जिंदगी इसी लापरवाही और गुस्से की भेंट चढ़ गई।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...