भोपाल- भोपाल के एक इलाके में देर रात हुई हिंसक घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। जानकारी के अनुसार, एक युवक पर सड़क पर ही धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी जान चली गई।
बताया जा रहा है कि युवक रात अपने कर्मचारियों को छोड़ने जा रहा था। तभी आरोपियों कर्मचारियों से साथ चलने के लिए बोला लेकिन कर्मचारियों मना कर दिया। आरोपियों ने कर्मचारियों से बदसलूकी शुरू कर दी। अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए युवक बीच-बचाव करने पहुंचे। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और सुबह के समय विरोध प्रदर्शन भी किया गया। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।







