पंचकूला- पंचकूला के सेक्टर-19 इलाके में सुबह के समय एक युवक पर हुए हमले ने इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी माता को छोड़कर वापस घर लौटते समय रास्ते में उस पर अज्ञात व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एक दोस्त ने देखा उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।







