Friday, September 18, 2026
Home Crime India युवक और युवती का निर्वस्त्र हालत में मिला शव, बाजू और गले...

युवक और युवती का निर्वस्त्र हालत में मिला शव, बाजू और गले पर धारदार हथियार के निशान 

हिमाचल प्रदेश। मणिकर्ण घाटी में तेगड़ी में युवक और युवती के शव निर्वस्त्र हालत में मिले हैं। युवती का शव कुंड के अंदर पड़ा था और युवक का कुंड के बाहर था। युवक के गले और बाजू में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। ऐसे में दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस को मौके पर मोबाइल समेत अन्य सामान भी मिला है। हालांकि, दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचा दिया है। वीरवार शाम को पुलिस को किसी ने सूचना दी कि पार्वती नदी के किनारे कुंड के पास एक शव पड़ा है। मणिकर्ण से पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक और शव कुंड के अंदर पड़ा था। दोनों के शव निर्वस्त्र थे।
शव मणिकर्ण से करीब दो किमी आगे तेगड़ी में गर्म पानी के कुंड के पास मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों के चेहरे फूले हुए हैं, जिससे दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। उम्र 20 से 22 साल के बीच है। एएसपी संजीव चौहान ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। शवों की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि युवक के गले और बाजू में धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं, ऐसे में आशंका है कि दोनों को किसी ने हत्या कर यहां फेंका है। 

RELATED ARTICLES

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...