Friday, September 18, 2026
Home Crime India जोधपुर में गैंगस्टर के नाम पर उगाही की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में गैंगस्टर के नाम पर उगाही की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर- राजस्थान के जोधपुर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का डर दिखाकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला सरदारपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां व्यापारियों को धमकी भरे फोन कॉल किए जाने की शिकायत मिली थी।

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर की गई जांच के बाद झंवर थाना पुलिस ने आरोपी लादू राम उर्फ लादेन को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी का किसी संगठित गैंग से सीधा संबंध नहीं मिला है। वह कुख्यात अपराधी के नाम का इस्तेमाल कर लोगों में भय पैदा करता और पैसे ऐंठने की कोशिश करता था।

नशे की लत के लिए कर रहा था उगाही

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस को कई ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनमें उसने अलग-अलग लोगों को कॉल कर धमकी दी थी।

तकनीकी निगरानी से मिला सुराग

झंवर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी को ट्रेस किया। गिरफ्तारी में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भी अहम भूमिका रही।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम विनीत बंसल ने स्वयं थाने पहुंचकर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से अप्रत्यक्ष संबंध तो नहीं है। फिलहाल उससे विस्तृत पूछताछ जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...