Friday, September 18, 2026
Home Crime India अमीर लोगों को फंसाकर उगाही करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन महिलाएं समेत...

अमीर लोगों को फंसाकर उगाही करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन महिलाएं समेत पांच पर केस

बठिंडा (पंजाब)- थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो संपन्न व्यक्तियों को फोन कर झांसे में लेकर ब्लैकमेल करता था। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

मदद के बहाने बुलाया घर

पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को परिचित बताते हुए सहायता की बात कही। महिला ने उसे दंगा पीड़ित कॉलोनी स्थित अपने घर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा और बातचीत कर रहा था, तभी एक अन्य महिला और एक पुरुष वहां आ गए।

वीडियो वायरल करने की धमकी

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और धमकाते हुए कहा कि उसके महिला के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इस मामले को दबाने के लिए उससे दो लाख रुपये की मांग की गई। जब उसने इतनी रकम तत्काल न होने की बात कही, तो उसका मोबाइल फोन और स्कूटी छीन ली गई।

एटीएम ले जाकर पैसे निकलवाने की कोशिश

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने उसे एक युवक के साथ एटीएम से पैसे निकालने भेजा। मौके का फायदा उठाकर पीड़ित वहां से निकलने में सफल रहा और सीधे पुलिस के पास पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने छापेमारी कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह की गतिविधियों और संभावित अन्य पीड़ितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के बुलावे पर एकांत स्थान पर जाने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...