Thursday, May 14, 2026
Home Crime Uttarakhand ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से 3.09 करोड़ की ठगी

‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से 3.09 करोड़ की ठगी

देहरादून। साइबर अपराधियों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर 70 वर्षीय महिला से करोड़ों रुपये ठग लिए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ठगों ने खुद को केंद्रीय एजेंसी और पुलिस अधिकारी बताकर दो माह तक मानसिक दबाव बनाया और अंततः उससे कुल 3.09 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए।

शिकायत के अनुसार एक सितंबर 2025 को महिला को कॉल आया। कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपने आपको आईपीएस अधिकारी बताकर बातचीत की। आरोप है कि उन्होंने महिला को डराया कि उसका मोबाइल नंबर कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है और भारी रकम का अवैध लेन-देन उसके खाते से हुआ है। गिरफ्तारी और परिवार के खिलाफ कार्रवाई की धमकी देकर उसे पूरी तरह दहशत में रखा गया।

ठगों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर पुलिस जैसी वर्दी और कार्यालय का माहौल दिखाकर भरोसा पैदा किया। महिला को निर्देश दिए गए कि वह किसी से संपर्क न करे, हर घंटे अपनी लोकेशन साझा करे और चैट को गोपनीय रखे। साथ ही, भारतीय रिजर्व बैंक के नाम से फर्जी दस्तावेज भेजकर आश्वस्त किया गया कि “जांच पूरी होने पर” रकम वापस कर दी जाएगी।

डर के माहौल में महिला ने अपनी एफडी तुड़वाई, शेयर बेचे और गहने गिरवी रखकर अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर की। पहली बड़ी रकम सितंबर में भेजी गई और यह सिलसिला अक्टूबर के अंत तक चलता रहा। अंतिम ट्रांजैक्शन में उसने दो करोड़ से अधिक रुपये भेजे। कुल मिलाकर 3 करोड़ 9 लाख रुपये साइबर ठगों के खातों में चले गए।

मामला साइबर थाने में दर्ज कर लिया गया है। अजय सिंह (एसएसपी, एसटीएफ) ने बताया कि संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, आईपी लॉग और बैंक खातों की जांच की जा रही है। संबंधित खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी कॉल पर खुद को सीबीआई, पुलिस या अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर डराने-धमकाने वालों पर भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या लेन-देन की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

RELATED ARTICLES

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...