Friday, September 18, 2026
Home Crime India खरखौदा में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, महिला ब्लॉक पटवारी रंगेहाथ...

खरखौदा में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, महिला ब्लॉक पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

हरियाणा। खरखौदा में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए महिला ब्लॉक पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पंचायती जमीन से जुड़े एक मामले में 20 हजार रुपये की अवैध मांग की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव सिसाना निवासी अनिल ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि ब्लॉक पटवारी सुदेश ने पंचायती भूमि का मालिकाना हक दिलाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि के लिए विजिलेंस रोहतक की टीम ने पहले प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।

जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी

शिकायत सत्यापित होने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप प्लान तैयार किया। तय योजना के तहत रिश्वत की रकम बीडीपीओ कार्यालय परिसर में संचालित एक चाय की दुकान के माध्यम से दी गई। जैसे ही लेन-देन की प्रक्रिया पूरी हुई, मौके पर तैनात एसवी एंड एसीबी रोहतक की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी को रंगेहाथ दबोच लिया।

पूछताछ जारी, रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की गतिविधियों में कोई अन्य कर्मचारी या व्यक्ति भी शामिल तो नहीं है।

विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...