Friday, September 18, 2026
Home Crime India खेत में जाने के विवाद ने ली युवक की जान, पिता-पुत्र पर...

खेत में जाने के विवाद ने ली युवक की जान, पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप

बठिंडा (पंजाब)। जिले के गांव लहिरा मुहब्बत में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय गोरा सिंह के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने घर की जिम्मेदारियां संभाल रहा था।

घटना के संबंध में थाना नथाना पुलिस ने मृतक के पिता सुखदेव सिंह की शिकायत पर गांव के ही निवासी कुलदीप सिंह और उसके बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका बेटा अभी फरार है।

शिकायत के अनुसार, 4 फरवरी को गोरा सिंह अपने पिता के साथ पैदल जा रहा था। रास्ते में वह शौच के लिए सड़क से नीचे खेत की ओर गया। इसी दौरान खेत के मालिक कुलदीप सिंह और उसका बेटा वहां पहुंचे और गोरा सिंह पर गन्ना चोरी करने का आरोप लगाने लगे।

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने बार-बार समझाने की कोशिश की कि युवक खेत में किसी चोरी के इरादे से नहीं गया था, लेकिन आरोपियों ने बिना कुछ सुने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते बात हाथापाई में बदल गई और पिता-पुत्र ने मिलकर गोरा सिंह को लाठी-डंडों और हाथों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

हमले में गोरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे अस्पताल पहुंचाया। पहले उसे सिविल अस्पताल बठिंडा ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई।

गोरा सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि वह घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

थाना नथाना के एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...