Wednesday, March 18, 2026
Home Crime India अमृतसर में एनआरआई युवती की हत्या का खुलासा, पति गिरफ्तार

अमृतसर में एनआरआई युवती की हत्या का खुलासा, पति गिरफ्तार

होटल के कमरे में मिली थी महिला की लाश

अमृतसर। ऑस्ट्रिया से भारत आई एक एनआरआई महिला की हत्या के मामले में अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात 12 जनवरी को कोर्ट रोड स्थित एक होटल के कमरे में सामने आई थी, जहां महिला का शव बरामद हुआ था। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी पति की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

होटल के कमरे में मिला था शव
मृतका की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुरदासपुर जिले के गांव वड़ैच की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब सात साल पहले अमृतसर जिले के जेठुवाल गांव निवासी मनदीप सिंह से हुई थी। विवाह के बाद दोनों ऑस्ट्रिया में रह रहे थे। पुलिस ने अब आरोपी पति मनदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी जेठुवाल, हाल निवासी ऑस्ट्रिया को गिरफ्तार कर लिया है।

शक और विवाद बना हत्या की वजह
मृतका के भाई लवप्रीत सिंह ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव रहने लगा था। आरोप है कि मनदीप सिंह को प्रभजोत के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिवार के अनुसार, घर में श्री अखंड पाठ साहिब के आयोजन के कारण प्रभजोत अपने पति और सात महीने के बेटे के साथ ऑस्ट्रिया से भारत आई थी।

घूमने के बहाने ले गया आरोपी
परिजनों का कहना है कि घटना वाले दिन आरोपी मनदीप अपनी पत्नी को घूमने के बहाने घर से लेकर गया था, लेकिन बच्चे को साथ नहीं ले गया। रात तक दोनों के वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बाद में उन्हें सूचना मिली कि प्रभजोत की हत्या कर दी गई है।

पूर्व नियोजित हत्या का आरोप
परिवार का आरोप है कि मनदीप सिंह ने पूरी योजना के तहत प्रभजोत को अमृतसर के एक होटल में ले जाकर उसकी हत्या की। मृतका सात महीने के बच्चे की मां थी। पिता मक्खन सिंह ने बताया कि शुरुआती वर्षों में वैवाहिक जीवन सामान्य था, लेकिन समय के साथ मतभेद गहराते चले गए।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी
एसीपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दंपती के बीच लंबे समय से विवाद होने की पुष्टि हुई है। परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना सिविल लाइन के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...