Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, फर्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, फर्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में गैंगस्टर और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस के जरिए अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किया गया है।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों पर पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक आर.बी. चमोला के पर्यवेक्षण में गठित एसटीएफ टीम ने यह गिरफ्तारी की।

फर्जी लाइसेंस के जरिए हथियार रखने का खुलासा
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उत्तराखंड की शस्त्र पंजिका में उन्हें दर्ज करा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए एसटीएफ ने देहरादून, मेरठ और सिरसा के जिलाधिकारी कार्यालयों से पत्राचार कर जांच की। जांच में सामने आया कि शस्त्र लाइसेंस नंबर 3805 पहले सिरसा से मेरठ और फिर वर्ष 2020 में देहरादून स्थानांतरित दिखाया गया था, जबकि सिरसा जिलाधिकारी कार्यालय से यह लाइसेंस कभी जारी ही नहीं हुआ था।

केहरी गांव से आरोपी गिरफ्तार
जांच के आधार पर एसटीएफ टीम ने सुरागरसी करते हुए 15 जनवरी 2026 को थाना प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव से आरोपी मनोज पुत्र भोपाल सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से शामली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में देहरादून में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा संख्या 09/2026 के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी एसटीएफ
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उत्तराखंड के कई जिलों में बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर दर्ज कराए गए हैं। एसटीएफ अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और फर्जी लाइसेंस के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज के खिलाफ पहले से देहरादून में धोखाधड़ी, बलवा और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। अन्य राज्यों और जिलों से भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

एक अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर)

पांच जिंदा कारतूस

एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस

इस कार्रवाई को एसटीएफ की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे राज्य में अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार हुआ है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...