Friday, September 18, 2026
Home Crime India जालंधर में भीड़ का तांडव: 40 लोगों ने धारदार हथियारों के साथ...

जालंधर में भीड़ का तांडव: 40 लोगों ने धारदार हथियारों के साथ किया घर पर हमला

पंजाब। जालंधर के बस्ती गुजां क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिदा चौक के पास एक मकान पर करीब 40 लोगों की भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया। धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और इलाके में दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, विवाद की जड़ एक दिन पहले हुई मामूली कहासुनी थी। बताया गया कि दोनों पक्षों के युवक पहले साथ में पतंग उड़ा रहे थे। देर रात शराब पीने के दौरान माहौल बिगड़ गया और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरे युवक के पिता को अपशब्द कहे, जिससे विवाद और गहरा गया।

पीड़ित आनंद ने बताया कि शोर-शराबा न करने की पहले ही समझाइश दी गई थी, लेकिन नशे की हालत में बात बढ़ती चली गई। रात में विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह शांत कराया।

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते अगले दिन हमला किया गया। आनंद के मुताबिक, कालू अपने दर्जनों साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के अंदर तोड़फोड़ की, जान से मारने की धमकियां दीं और फरार हो गए।

थाना बस्ती बाबा खेल के जांच अधिकारी नीला राम ने बताया कि घटना से पहले पीड़ित को फोन कर दूसरे इलाके में बुलाने की कोशिश की गई थी। जब वह वहां नहीं पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके घर को निशाना बना लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...