Friday, September 18, 2026
Home Crime India अमृतसर वल्ला बाइपास पर एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद मारा गया...

अमृतसर वल्ला बाइपास पर एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद मारा गया सरपंच हत्याकांड का आरोपी

पंजाब। पंजाब में आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी और शूटर सुखराज सिंह उर्फ गंगा को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर अमृतसर के वल्ला बाइपास क्षेत्र में उस समय हुआ, जब पुलिस आरोपी को सबूतों की बरामदगी के लिए लेकर गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरपंच जरमल सिंह की हत्या के बाद जांच के दौरान दो आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में मुख्य शूटर सुखराज सिंह की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम उसे रिकवरी के लिए वल्ला इलाके में लेकर पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में सुखराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि तरनतारन जिले के खेमकरण विधानसभा क्षेत्र में सरपंच रहे जरमल सिंह वल्टोहा की चार जनवरी को अमृतसर के एक मैरिज पैलेस में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, तभी दो हमलावर अंदर घुसे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल जरमल सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस वारदात के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने मौके को घेरकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सरपंच जरमल सिंह को बीते कई महीनों से विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल की ओर से रंगदारी की धमकियां मिल रही थीं। उन पर पहले भी दो बार हमले हो चुके थे, जिनमें एक बार उनका कर्मचारी घायल हुआ था। बताया जा रहा है कि सरपंच ने इस संबंध में पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...