Friday, September 18, 2026
Home Crime India जोधपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, बेटे ने मां की...

जोधपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, बेटे ने मां की गला घोंटकर की हत्या

बुजुर्ग मां की हत्या के बाद शव के पास ही लेटा रहा आरोपी बेटा

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बनाड़ थाना क्षेत्र के जाजीवाल खीचियान गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर के उसी कमरे में शव के पास मौजूद मिला, जिसने पुलिस को मौके पर ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 4 जनवरी की शाम करीब छह बजे की है। आरोपी ओमप्रकाश (47) ने अपनी 75 वर्षीय मां परमुड़ी देवी के साथ पहले मारपीट की और फिर रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी का बेटा सुरेंद्र घर पहुंचा। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने और काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर उसने पड़ोसी के घर की छत के रास्ते अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देख वह सन्न रह गया।

कमरे में परमुड़ी देवी का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि आरोपी पास ही दूसरी चारपाई पर लेटा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतका के गले पर दबाव के निशान पाए गए, जबकि कान और नाक से खून बहने के संकेत भी मिले। घटनास्थल से खून से सनी रस्सी बरामद की गई। पुलिस के सामने आरोपी ने बिना किसी संकोच के हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया और बाद में मां के गहने उतारकर छिपा दिए। पुलिस ने बाद में ज्वेलरी भी बरामद कर ली है।

बनाड़ थाना पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में केवल आरोपी और उसकी मां मौजूद थे। शुरुआत में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार किया, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ समय पहले आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी हिंसा की थी और गला दबाने की कोशिश की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...