Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 22.86 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 22.86 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

डीजीपी दीपम सेठ बोले– संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी रहेगा

देहरादून। राज्य में संगठित अपराध, नशे के नेटवर्क और साइबर अपराध के खिलाफ एसटीएफ ने वर्ष 2025 में बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त मुहिम में करीब 22.86 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जबकि 18 इनामी अपराधियों समेत 100 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच एसटीएफ ने संगठित अपराध, ड्रग तस्करी, हथियारों की अवैध सप्लाई, नकली दवाइयों, साइबर अपराध और वन्यजीव तस्करी के मामलों में लगातार कार्रवाई की। इस दौरान 25 वर्षों से फरार, दो लाख रुपये के इनामी हत्यारोपी सुरेश शर्मा की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता रही।

हथियार और गैंगस्टर नेटवर्क पर प्रहार

शस्त्र अधिनियम के तहत 20 पिस्टल, 2 तमंचे, 24 मैगजीन और 63 जिंदा कारतूस बरामद कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कुख्यात गैंगस्टर विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित गैंग के दो शूटरों को भी हथियारों सहित पकड़ा गया। वहीं रुड़की क्षेत्र में जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े बाल्मीकी गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

नकली दवाइयों के कारोबार का भंडाफोड़

एसटीएफ ने नकली दवाइयों के अवैध नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए 12 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में भारी मात्रा में पैरासिटामोल पाउडर, जिंक पाउडर, लाखों टैबलेट और गोलियां बरामद की गईं। साथ ही 6 अवैध फैक्ट्रियां सीज की गईं और साईं फार्मा के बैंक खातों में करीब 14 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच शुरू की गई।

वन्यजीव अपराध और अन्य बड़ी कार्रवाइयां

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत भालू की पित्त, नाखून और हाथी दांत की तस्करी में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा तनिष्क शोरूम लूटकांड, नकली सिगरेट, फर्जी आर्मी वर्दी, जुआ-कसीनो संचालन, अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई।

साइबर अपराध और ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक अभियान

साइबर अपराध के 9 मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल, डेबिट कार्ड और नकदी बरामद की गई।
ANTF की कार्रवाई में 34 एनडीपीएस मामलों में 54 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए और चरस, अफीम, हेरोइन, गांजा व एमडीएमए समेत करीब 22.86 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए। PIT NDPS के तहत 28 प्रकरण शासन को भेजे गए, जिनमें से दो में कार्रवाई के आदेश जारी हो चुके हैं।

डीजीपी का बयान

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि संगठित अपराध के विरुद्ध यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यह सफलता राज्य पुलिस की पेशेवर दक्षता, अंतरराज्यीय समन्वय और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है, और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...