Friday, September 18, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े फायरिंग से दहला मोगा, भिंडर कलां में युवक की गोली मारकर...

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला मोगा, भिंडर कलां में युवक की गोली मारकर हत्या

 मोगा (पंजाब) मोगा जिले के धर्मकोट क्षेत्र में शनिवार सुबह दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां गांव भिंडर कलां के पास अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान उमरसीर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, वहीं परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उमरसीर सिंह सुबह घर से कार में सवार होकर निकले थे। जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचे, पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। इससे पहले कि वह संभल पाते, हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक दर्जन से अधिक गोलियां चलने की बात सामने आई है, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि उमरसीर सिंह मोगा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। वह पूर्व में पंचायत से जुड़े रहे थे और स्थानीय राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। परिजनों का आरोप है कि पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है।

घटना से आक्रोशित परिवार और ग्रामीणों ने शव को थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर गांव के सरपंच समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट के जरिए एक गैंगस्टर द्वारा वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...