Friday, September 18, 2026
Home Crime India टुंडला गांव में रंजिश के चलते फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा, कई आरोपी...

टुंडला गांव में रंजिश के चलते फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा, कई आरोपी नामजद

अंबाला। कैंट क्षेत्र के टुंडला गांव में रंजिश के चलते घर पर हमला कर फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि भूप्पी राणा गैंग से जुड़े अमन सोनकर के साथियों ने युवक के घर पहुंचकर विवाद के बाद पिस्टल से फायर किया। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।

पीड़ित रणधीर सिंह के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे चार बाइक और तीन एक्टिवा पर सवार करीब एक दर्जन युवक उनके घर पहुंचे। बातचीत के बहाने शुरू हुए विवाद के दौरान एक आरोपी ने अचानक पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। जान बचाने के लिए रणधीर और उसके साथ मौजूद लोगों ने कांच की बोतलें फेंककर हमलावरों को पीछे हटने पर मजबूर किया।

घटना की सूचना मिलते ही पंजोखरा थाना पुलिस के साथ सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीमें मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रणधीर की शिकायत पर सत्यम, शिवम, मोनू, आकाश, राजू सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बैग विवाद के बहाने पहुंचे थे आरोपी
रणधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले अमन सोनकर का फोन आया था, जिसमें एक युवक द्वारा बैग उठाए जाने की बात कही गई। बाद में बताया गया कि बैग मिल गया है, लेकिन उसमें से सामान निकाले जाने का आरोप लगाया गया। बातचीत के लिए बुलाए जाने पर सत्यम सहित अन्य युवक हथियारों के साथ घर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि झगड़े के दौरान सत्यम ने पिस्टल से फायर किया। हमलावर भागते समय एक एक्टिवा और बैग मौके पर छोड़कर फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

गांव में रोष, सुरक्षा को लेकर चिंता
घटना के बाद गांव के पूर्व सरपंच बिल्लू ने रोष जताते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और वे गांवों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह से मुलाकात करने की बात कही है।

पुलिस का बयान
पंजोखरा थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के बाद आरोपी द्वारा गोली चलाने की पुष्टि हुई है। मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जांच गहनता से की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...